फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू उपमंडल में जिला परिषद के लिए चार ने भरे नामांकन

विज्ञापन
रोहडू में खशाधार जिला परिषद वार्ड से नामांकन भरते हुए। संवाद
विज्ञापन
तहसील में पंचायत समिति के लिए 10 प्रत्याशियों के नामांकन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पंचायतीराज चुनाव में वीरवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड सदस्यों के लिए कुल चार उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम धर्मेश रामोत्रा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला परिषद वार्ड नंबर-आठ भलूण से शीला देवी और कल्पना देवी ने नामांकन पत्र भरे। वार्ड नंबर-नौ टिक्कर से देवराज, वार्ड नंबर-सात खशधार से धर्मेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। वहीं, पंचायत समिति के लिए रोहड़ू तहसील में 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। इनमें वार्ड नंबर-एक दलगांव से रेवती देवी, संतोष, वार्ड नंबर-चार शील से चिराग चौहान, वार्ड नंबर-पांच कुई से कुशल कुमार और गगन रुक्टा, वार्ड नंबर-छह भलाडा से रामलाल झींगटा, वार्ड नंबर-नौ करासा से मनोज कुमार झींगटा, वार्ड नंबर-10 अढाल से सुनीता रेटका, वार्ड नंबर-14 कटलाह से निर्मला झामटा और वार्ड नंबर-15 पुजारली नंबर-4 से ज्ञानपति ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति वार्ड सदस्यों के लिए 8 और 11 मई को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को की जाएगी। उम्मीदवार 14 और 15 मई को अपने नामांकन वापस ले सकेंगे।

रोहडू में खशाधार जिला परिषद वार्ड से नामांकन भरते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें