फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काजा में चार दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
काजा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते अतिरिक्त उपायुक
विज्ञापन
विभिन्न स्कूलों से आए 170 खिलाड़ी ले रही प्रतियोगिता में भाग, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने किया प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

काजा(लाहौल स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा में वीरवार से जिला स्तरीय चार दिवसीय अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। अतिरिक्त उपायुक्त काजा राहुल जैन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और रिबन काटकर किया। स्पीति ब्लॉक स्कूल खेल समिति के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। खेल समिति के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि इस चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, शतरंज आदि खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला लाहौल-स्पीति के विभिन्न स्कूलों से आए 170 खिलाड़ी छात्र भाग ले रहे हैं। मुख्यातिथि राहुल जैन ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं और आयोजन समिति को प्रतियोगिता के आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी चाहिए, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने खिलाड़ियों से जीवन में जिस क्षेत्र में जाने का सोचा है, उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत, ईमानदारी व लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस मौके पर संगनम स्कूल प्रधानाचार्य छेरिंगपा, थाना प्रभारी, आयोजन समिति के सदस्य और विभिन्न पाठशालाओं से आए अध्यापक मौजूद रहे।

काजा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते अतिरिक्त उपायुक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें