रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस ने चेक बाउंस के चार मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी 46 वर्षीय सोहन लाल निवासी रामपुर जिला शिमला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एसीजेएम न्यायालय रामपुर की ओर से धारा-138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत चल रहे मामलों में गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। इन मामलों में करीब 30 लाख रुपये की राशि शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हेम राज, अनीता वर्मा, एम/एस नरसिंह ट्रेडिंग और बविता की ओर से दायर मामलों में गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। एसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि न्यायालयों की ओर से जारी आदेशों की प्रभावी तामील सुनिश्चित करने और न्यायिक प्रक्रिया का पालन करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।