फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छितकुल में 5.62 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
छितकुल में विकास कार्याें का ​शिलान्यास करते मंत्री जगत सिंह नेगी। डीपीआरओ
विज्ञापन
छितकुल में ईको पार्क के निर्माण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा : राजस्व मंत्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के दूरदराज गांव छितकुल में 5.62 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन कार्यों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय आर्थिकी मजबूत होगी। मंत्री ने वन विभाग के 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ईको पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने रिमसरंग से रानी कंडा तक 2 करोड़ 12 लाख रुपये के वन्यजीव सुंदरीकरण कार्य की भी आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त 14 लाख 50 हजार रुपये की लागत से भेड़ डिपिंग टैंक और भेड़ ऊन कतराई भवन का निर्माण होगा। वन्यजीव सुंदरीकरण कार्य में हिम तेंदुए की आकृति का निर्माण होगा। प्राकृतिक झील का सुंदरीकरण किया जाएगा। पैदल मार्ग और दृश्यावलोकन स्थल भी बनाए जाएंगे। इसमें पार्किंग, ईको शौचालय और बच्चों के लिए खेल क्षेत्र भी शामिल हैं। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि छितकुल में ईको पार्क के निर्माण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। यह स्थानीय जैव विविधता को संरक्षित करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ईको पार्क लोगों और पर्यटकों को प्रकृति के प्रति जागरूक करेगा। वन्यजीव सुंदरीकरण से क्षेत्र का प्राकृतिक स्वरूप और आकर्षक बनेगा। इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और पशुपालन से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र की आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी। मंत्री ने छितकुल में भविष्य में राफ्टिंग शुरू करने और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने की भी घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 15 हजार रुपये देने का एलान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें