फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की उद्घाटन पट्टिका को क्षति पहुंचाने का आरोप

विज्ञापन
मुरल वीरगाढ सड़क की उद्घाटन पट्टिका को पहुंचाया गया नुकसान - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। पुलिस थाना जुब्बल के तहत बरथाटा गांव के समीप सड़क की उद्घाटन पट्टिका को क्षति पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। छह माह पहले मुरल वीरगढ़ गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया गया था। पट्टिका में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्य सचेतक स्व नरेंद्र बरागटा का नाम अंकित है। युवकों पर आरोप है कि उद्घाटन पट्टिका को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस थाना जुब्बल में दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय निवासी बलवंत जवेल्टा ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात्रि बरथाटा गांव के अंकुश ठाकुर ने सात अन्य युवकों के साथ हुड़दंग मचाया। गांव वालों से गाली-गलौच भी किया। लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में आरोप लगाया कि इन युवकों ने सड़क की उद्घाटन पट्टिका को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें