विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर मांगा समर्थन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका जिला परिषद वार्ड सीमा रंटाड़ी से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने रणसार क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को सुरेंद्र रेटका ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सुरेंद्र रेटका ने पानु, बमवाड़ी, कोलछा, कुतडा, शिरी, गुमना, शागली, थाना, सेरीबासा और जांगला का दौरा किया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। सुरेंद्र रेटका ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र को मजबूत और विकासशील बनाना है। जनता के सहयोग से हर गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनका समर्थन करें और इस जनसंपर्क अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें।