फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आज्ञा नंद शर्मा बने हिम आंचल पेंशनर संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
निरमंड में हिम आंचल पेंशनर संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : संघ
विज्ञापन
हिम मांचल पेंशनर संघ खंड निरमंड की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। हिम आंचल पेंशनर संघ खंड निरमंड ने शुक्रवार को डे केयर सेंटर में नई कार्यकारिणी का गठन किया। संघ के पूर्व अध्यक्ष जनक राज काश्यप की अध्यक्षता में शुक्रवार को चुनाव हुए। संघ के वरिष्ठ पेंशनर दोजू राम को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। हिम आंचल पेंशनर संघ खंड निरमंड वर्ष 2025-27 के लिए सर्वसम्मति से आज्ञा नंद शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा मदन शास्त्री को वरिष्ठ उपप्रधान, श्याम चंद को महासचिव, जगदीप काश्यप को कोषाध्यक्ष, जनक राज काश्यप को मुख्य सलाहकार, जिया लाल कौशल को सहसचिव, महेंद्र भारद्वाज को प्रेस सचिव, दीपक भारद्वाज को प्रवक्ता, पुने राम को उपप्रधान, दोजू राम को मुख्य संरक्षक, जय पाल को संरक्षक, जीवा नंद को विधि सलाहकार और जयचंद को सलाहकार चुना गया। संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आज्ञा नंद ने अपने चयन के लिए तमाम सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए सबको साथ लेकर कार्य करेंगे। हिम आंचल पेंशनर संघ हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों का 21 वर्ष पुराना मजबूत संगठन है। उन्होंने तमाम सदस्यों से संगठन की मजबूती के लिए मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें