फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में लगातार जल रहे जंगल, बहुमूल्य वन संपदा राख

विज्ञापन
विज्ञापन
. वीरवार रात को बमटा पंचायत में जगह-जगह लगी आग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल(रोहड़ू)।
उपमंडल चौपाल के जंगल लगातार जल रहे हैं। वीरवार रात को बमटा पंचयात के कशाह, घूरला, भाबर, नार के पास जंगल में आग लग गई। आग से लाखों की वन संपदा राख हो गई है। इस समय में उपमंडल चौपाल में कई जगह जंगल धधक रहे हैं। आग इतनी ज्यादा भयावह है कि बुझने का नाम ही नहीं ले रही है। कई बागवानों के बगीचे उजड़ गए हैं। ्एसडीएम हेमचंद वर्मा ने बताया कि जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जंगल की आग पर नियंत्रण केवल वन विभाग नहीं कर सकता। इसके लिए ब्लॉक और पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, लोक निर्माण विभाग, पंचायत प्रबंधन आदि अन्य विभागों से समन्वय बनाया जाए और अग्नि शमन विभाग का भी सहयोग लिया जाए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में क्लस्टर के आधार पर गठित ग्राम पंचायत स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा प्रबंधन समितियों के कार्यों की निगरानी की जाए। उन्होंने वन विभाग को भी निर्देश दिए कि आग लगाने वालों की जांच करें और दोषी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें