फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वन अधिकार के आवेदनों को जल्द निपटाने की उठी मांग

विज्ञापन
वन अधिकार समिति के प्रधान ने एसडीएम कुमारसैन को ज्ञापन सौंपते। स्रोत : समिति
विज्ञापन
वन अधिकार समिति ने एसडीएम से की मुलाकात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। जंजैली पंचायत के गांव आहार की वन अधिकार समिति के प्रधान सुनील कश्यप ने एसडीएम मुकेश शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम से वन अधिकार समिति के आवेदन संबंधित चर्चा की। साथ ही वन अधिकार के तहत आवेदनों को जल्द निपटाने की मांग उठाई। एसडीएम मुकेश शर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन तत्पर है और आमजन को कार्य के दौरान कोई समस्याएं न हो, इस बारे में कर्मचारियों को पहले ही आदेश दिए जा चुके हैं। प्रधान सुनील कश्यप वन विभाग के आरओ कुमारसैन अरुण कुमार से भी इस संबंध में मिले। आरओ ने संबंधित वन रक्षक को वन अधिकार समिति की ओर से आने वाले आवेदनों के बारे में बिना देर किए अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें