रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में वन मित्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें कुल 64 आवेदन वन मित्रों के पद के लिए आए थे। जिले में 64 बीटों में से 52 बीटें किन्नौर वन मंडल और 12 बीटें वाइल्ड लाइफ डिवीजन के लिए परीक्षा हुई थी। जिन उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की उनकी काउंसलिंग अक्टूबर 2024 में रखी थी। इन आवेदकों का परिणाम आ गया है। इन उत्तीर्ण उम्मीदवारों को सभी वन परिक्षेत्र कार्यालयों में लगाया गया है। सरकार के आदेश के बाद इन उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। किन्नौर के सहायक उप अरण्यपाल डॉ. करण कपूर ने कहा कि 64 वन मित्रों का परिणाम तैयार किया गया है। सरकार के आदेश के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।