फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मिनी मैराथन में किन्नू की दिव्यंका, कृतिका ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
रामपुर में वन विभाग की ओर से आयोजित मिनी मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभगियों को सम्मानित करते
विज्ञापन
वन विभाग ने रामपुर में मनाया 73वां वन्य प्राणी सप्ताह
विज्ञापन



पंस अध्यक्ष आशीष कायथ ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। वन विभाग रामपुर की ओर से वन्य प्राणियों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। रविवार को रामपुर में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में स्कूली बच्चों और क्षेत्र के लोगों ने कर भाग लिया। सुबह साढ़े सात बजे पद्म छात्र स्कूल से पंचायत समिति अध्यक्ष आशीष कायथ ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। वन विभाग ने वन्य प्राणी सप्ताह के तहत तीन अलग-अलग वर्गों में मिनी मैराथन का आयोजन किया। यह मैराथन तीन, पांच और आठ किलोमीटर में निर्धारित की गई थी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू की दिव्यंका ने पांच किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान, कृतिका ने तीन किलोमीटर में प्रथम स्थान और वंशिका ने तीन किलोमीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के इतिहास प्रवक्ता शमशेर मेहता ने आठ किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौड़ का उद्देश्य बेजुबान जानवरों से प्यार करने और उनकी देखभाल के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहना था। पद्म छात्र स्कूल सभागार में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मुख्यातिथि आशीष कायथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने मौजूद लोगों से वन्य प्राणियों के संरक्षण और उनकी देखभाल के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। वन विभाग के डीएफओ गुरुहर्ष सिंह ने मिनी मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में आठ से 63 वर्ष के प्रतिभागियों ने भाग लिया। द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें