फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा बाजार में दुकानों से अढाई क्विंटल खराब फल-सब्जियां बरामद

विज्ञापन
नेरवा बाजार में फल सब्जी विक्रेताओं की जांच करते अ​धिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को नेरवा बाजार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 13 दुकानों में से ग्यारह सब्जी विक्रेताओं की दुकानों से सूखी, सड़ी-गली और खराब करीब अढाई क्विंटल सब्जियां और फल बरामद किए। खाद्य आपूर्ति विभाग चौपाल के प्रभारी खाद्य आपूर्ति निरीक्षक आतिश ठाकुर ने बताया कि नायब तहसीलदार नेरवा अर्जुन सिंह परमार के साथ नेरवा बाजार में सब्जी एवं फल विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में ग्यारह सब्जी विक्रेताओं की दुकानों से सूखी, सड़ी-गली और खराब करीब अढाई क्विंटल सब्जियां और फल जब्त किए। इनके मूल्य का आंकलन 10,225 रुपये किया गया है। इस दौरान दुकानदारों की मूल्य सूचियों का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान उन्होंने दो सब्जी विक्रेताओं को चेतावनी देकर छोड़ा है। वहीं, गली-सड़ी और खराब सब्जी-फल बेचने वाले दुकानदारों के चालान कर दस्तावेज उपमंडलाधिकारी चौपाल को आगामी कार्रवाई के लिए भेजे हैं। इस दौरान उन्होंने सब्जी और फल विक्रेताओं को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि लोगों को सड़ी-गली सब्जी और फल न बेचें। मूल्य सूची को हर दिन अपडेट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें