फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छैला बाजार में 5 किलो खराब मिठाई करवाई नष्ट

विज्ञापन
छैला में मिठाइयों की दुकानों का निरीक्षण करतीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रिया नेगी। संवाद
विज्ञापन
विभाग की टीम ने मिठाइयों के सात सैंपल भरे, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए भेजा जाएगा प्रयोगशाला
विज्ञापन

. मिठाई की दुकानों के साथ डेली नीड्स और फल-सब्जी विक्रेताओं का भी किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। त्योहारी सीजन के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने छैला बाजार में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा धर्मेंद्र चौहान के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रिया नेगी ने टीम के साथ बाजार में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न दुकानों से मिठाइयों के सात नमूने जांच के लिए भरे गए, जबकि करीब 4 से 5 किलोग्राम खराब मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई गई। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने बेसन बर्फी, खोया बर्फी, रसगुल्ला, तिरंगा लड्डू, कलाकंद, मिल्क केक और पतीसा के नमूने एकत्रित किए। इन नमूनों को गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच के माध्यम से मिठाइयों की गुणवत्ता और उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। विभागीय टीम को निरीक्षण के दौरान दुकानों में करीब 4 से 5 किलोग्राम मिठाई खराब अवस्था में मिली। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया, ताकि खराब खाद्य सामग्री ग्राहकों तक न पहुंचे। मिठाई की दुकानों के अलावा टीम ने 4 से 5 डेली नीड्स की दुकानों और फल एवं सब्जियों की दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सामग्री के रखरखाव, स्वच्छता और गुणवत्ता की जांच की गई। दुकानदारों को खाद्य पदार्थ साफ-सुथरे वातावरण में रखने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री की बिक्री और रखरखाव के दौरान साफ यूनिफॉर्म पहनने, सिर पर टोपी लगाने और हाथों में दस्ताने इस्तेमाल करने की हिदायत दी। साथ ही मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों को ढककर रखने सहित दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें