फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जीएटीई परीक्षा में पांच विद्यार्थियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। प्रगतिनगर अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों ने जीएटीई-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष कुल पांच विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग से अंकुश जस्टा, स्नेहा और तान्या ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी (सीएसई) विभाग से प्रियांशु कटवाल और आयुष पंडित ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संस्थान के निदेशक प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के प्रभारी ई. अरविंद शर्मा और कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के प्रभारी ई. अनुराग शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें