रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला किन्नौर में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 3278 हो गई है।
जिले में 133 सैंपल लिए गए थे। इसमें पांच सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने वालों में एक मामला कानम, 3 मामले चगांव और एक मामला सुंगरा से है।