फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर की बागीधार-कुपरदढ़ सड़क के लिए पांच लाख मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात : उपायुक्त ने दस लाख रुपये की मांग में से पहली किस्त के रूप में स्वीकृत की धनराशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर क्षेत्र में बागीधार से कुपरदढ़ तक प्रस्तावित संपर्क सड़क के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। कुल्लू के उपायुक्त ने दस लाख रुपये की मांग में से पहली किस्त के रूप में पांच लाख रुपये जारी किए हैं। यह राशि निरमंड विकास खंड में पहुंच चुकी है। इसी वर्ष सितंबर माह में नित्थर में आयोजित अंडर-19 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने बागीधार से कुपरदढ़ तक संपर्क सड़क के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी। अब यह धनराशि स्वीकृत हो गई है। शेष राशि के लिए भी आगामी समय में प्रयास किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि इस सड़क का निर्माण होने से भविष्य में नित्थर को बाईपास की सुविधा मिल सकती है। यह सड़क नित्थर-आनी मार्ग से भी जुड़ सकती है। प्रस्तावित सड़क की लंबाई करीब एक किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए पूर्व प्रधान जगदीश ठाकुर, वर्तमान प्रधान प्रवीण कुमार, नित्थर जोनल कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, लक्ष्मीकांत शर्मा सहित क्षेत्र के कई लोगों ने प्रयास किए हैं। धनराशि स्वीकृत होने पर नित्थर पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर सहित क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण की दिशा में पहल हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें