फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हैप्पी हार्ट मिशन के तहत लगेंगे पांच हृदय जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
हैप्पी हार्ट मिशन के तहत हिमाचल में लगेंगे पांच नि:शुल्क हृदय जांच शिविर
विज्ञापन

. प्लान और ग्रीनबेरी आरकेजी फाउंडेशन नारकंडा संयुक्त रूप से चलाएंगे अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। प्रदेश में बढ़ते हृदयरोग मामलों को देखते हुए प्लान और ग्रीनबेरी संस्था ने व्यापक अभियान चलाने की ठानी है। प्रदेश में हृदय रोगों की समय रहते पहचान, रोकथाम के उद्देश्य से प्लान फाउंडेशन और ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फाउंडेशन नारकंडा के बीच हैप्पी हार्ट मिशन के तहत पांच निशुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के लिए समझौता हुआ है। एमओयू पर प्लान फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक जितेंद्र शर्मा और ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राजेश गुप्ता ने हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में हृदय रोगों की समय पर पहचान कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। समझौते के तहत ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फाउंडेशन इन पांच शिविरों के आयोजन के लिए प्लान फाउंडेशन को वित्तीय सहयोग प्रदान करेगी। प्लान फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हृदय रोग के मामलों में लगातार वृद्धि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हैप्पी हार्ट मिशन के माध्यम से समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच सुनिश्चित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राजेश गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए निवारक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार आवश्यक है। उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि गंभीर हृदय रोगों की समय रहते पहचान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें