फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दिव्यांगजनों ने भारत को विश्व की समावेशी राजधानी बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
रामपुर में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में  दिव्यांगजनों को स
विज्ञापन
रामपुर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र देकर नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सक्षम-आइडिया की ओर से रामपुर में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन में एसबीआई बैंक से मुख्य प्रबंधक ललित नेगी और उपप्रबंधक नितिमा बिष्ट बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने दिव्यांगजनों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभकामानाएं दीं और स्वयं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। कोशिश एक आशा की अध्यक्षा स्वाति बंसल ने भी दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अन्य दिव्यांगजनों की मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के सहयोग से ही भारत को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। दिव्यांगजनों को कारोबार का प्रशिक्षण दे रहे सक्षम-आईडिया संस्था से कार्यक्रम निदेशक निखिल वर्मा ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाना है, तो इसके लिए भारत को विश्व की समावेशी राजधानी बनाना होगा। प्रशिक्षण के अंतिम दिन में सभी दिव्यांगजनों को मुख्यअतिथि ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कोशिश एक आशा स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य और गीत भी पेश किर खूब वाहवाही लूटी। प्रशिक्षण ले रहे कुछ दिव्यांगजनों ने अपने पांच दिन के अनुभवों को साझा किया। बेली राम ने कहा कि सक्षम-आईडिया संस्था दिव्यांगजनों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है और मैंने प्रशिक्षण में पांच दिन में बहुत सी नई चीजें सीखी, जो मेरे व्यवसाय में बहुत ही लाभकारी होंगी। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें