नवनियुक्त वन मित्रों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
विज्ञापन
राज्य के वनों और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रमुख स्तंभ बनेंगे वन मित्र : एसीएफ तेज सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर वन मंडल ने नवनियुक्त वन मित्रों के लिए एफआरएच नोगली में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। शिविर के पहले दिन के सत्र में 53 नामांकित प्रशिक्षणार्थियों में से 50 वन मित्रों ने भाग लिया। इनमें 44 रामपुर प्रादेशिक मंडल से और 9 सराहन वन्यजीव मंडल से थे। शिविर में वन मित्रों को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया गया। संसाधन व्यक्तियों में एसीएफ रामपुर तेज सिंह, आरएफओ रामपुर आयुष गुप्ता, आरएफओ सराहन कुंदन लाल, बीओ बहाली रविंद्र कुमार, सौरभ, उषा देवी, ललित, ओम प्रकाश, हरीश हुड्डन शामिल रहे। एसीएफ तेज सिंह ने कहा कि वन मित्र योजना सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित वन मित्र आने वाले वर्षों में राज्य के वनों और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रमुख स्तंभ बनेंगे।
नोगली में नव नियुक्त वन मित्रों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद वन मित्र। स्रोत : व