फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू नगर परिषद में दूसरे दिन पांच प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कुल नौ उम्मीदवार मैदान में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड सदस्यों के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न वार्डों से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही दो दिनों में कुल नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार रोहड़ू डीएन शर्मा ने बताया कि निर्धारित समयसीमा के तहत अपराह्न 3:00 बजे तक पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाए। वार्ड नंबर-एक दशालनी से विक्रमा देवी और राजवंती कुमारी, वार्ड नंबर-चार सेरी-समाला से रीतू, वार्ड नंबर-सात कोर्ट रोड क्षेत्र से सौरव तानटा और वार्ड नंबर-नौ शक्तिनगर से सुनीता देवी ने नामांकन दाखिल किए। नगर परिषद रोहड़ू चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का वीरवार को अंतिम दिन रहेगा। राज्य चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार 5, 6 और 7 मई को नामांकन दाखिल करने की तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। अभी तक दो दिनों में कुल नौ प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र जमा करवा चुके हैं, जिससे नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें