फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में प्रथम अभिभावक सम्मेलन का आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के एक विद्यालय में सत्र 2026-27 के प्रथम अभिभावक सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को हुआ। इस सम्मेलन में संरक्षक हिमाचल शिक्षा समिति गुलाब सिंह मेहता, प्रबंध समिति अध्यक्ष खेम सिंह जम्वाल, विद्यालय अधिकृत सदस्य डॉ. चमन ठाकुर, विद्यालय प्रबंधक भोला दत्त शर्मा, सदस्य जितेंद्रा आनंद और मातृ भारती अध्यक्ष विप्लव सहित लगभग 300 अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत 2 मई को हुई दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग आनी से आए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आमिर मल्लिक ने अभिभावकों को एचपीवी वायरस और टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। डॉ. चमन ठाकुर ने विद्यालय के संचालन एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वहीं, प्रधानाचार्य निहाल ठाकुर ने नए शैक्षणिक सत्र की योजनाओं और वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए अभिभावकों से सहयोग की अपील की। प्रबंध समिति अध्यक्ष खेम सिंह जम्वाल ने समाज में बढ़ रही कुरीतियों पर चिंता जताते हुए उनसे बचाव के उपाय सुझाए। सम्मेलन के दौरान शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया से जुड़े अभिभावकों के सुझाव और समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें