फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठाकुर रघुवीर सिंह और भारती शर्मा के गीतों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
सिराज उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते रघुवीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
लोक गीत-संगीत और मनोरंजन के नाम रही सिराज उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों ने भी दीं शानदार प्रस्तुतियां, देर रात तक जमा रहा उत्सव का रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित सिराज उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गीत-संगीत और मनोरंजन के नाम रही। हिमाचल के प्रसिद्ध लोकगायक ठाकुर रघुवीर सिंह सिरमौरी और गायिका भारती शर्मा ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय कलाकारों ने भी खूब वाहवाही बटोरी। देर रात तक दर्शक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ गायक श्याम भारद्वाज ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद ठाकुर रघुवीर सिंह सिरमौरी ने एक के बाद एक लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। उन्होंने तेरे बस रहे बांगियां, बांगी गंगा रामा ड्राइबरा, रेणुका मैया, यार न मिलना दिलदार न मिलना और महासू महाराज के भजन से दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं, गायिका भारती शर्मा ने मत छेड़ सांवरिया पाप लगेगा, मैं तेरे शहर में आई, जरा शहर घुमा दे रे बाबू और कहीं तेरे इंतजार में देर न हो जाए, आ जा ड्राइबरा जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रोहित भारद्वाज, अंकुश भारती, प्रयांश मिरटा, सुजल ठाकुर और ब्रह्मसत्ता बैंड ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं, विरासत डांस ग्रुप के कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

सिराज उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते रघुवीर सिंह। संवाद

सिराज उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते रघुवीर सिंह। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें