फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में प्रथम अर्जुन ठोडा ट्राॅफी शुरू, 17 दलों के 250 खिलाड़ी पहुंचे

विज्ञापन
चौपाल में ठोडा खेल में भाग ले रहे ​खिलाड़ी। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल में प्रथम अर्जुन ट्राॅफी ठोडा-2025 का शुभारंभ हो गया है। ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक जोन चौपाल की ओर से आयोजित ठोडा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस बीएम नंटा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम हेमचंद वर्मा मौजूद रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 17 दलों के 250 खिलाड़ी पहुंचे हैं। प्रतियोगिता में बधान ठोडा दल शंठा, पबासी ठोडा दल, लोहराण ठोडा दल, माटल बसाणठोडा दल जुब्बड़, झनाणे ठोडा दल झीना, पजाईक ठोडा दल घियालट, ननाहरू ठोडा दल ननाहर, गांग ठोडा दल गागना, बदलावगी ठोडा दल बदलावग, भोटा ठोडा दल टिक्करी, खौग ठोडा दल खगना, ठूंडू ठोडा दल बगाहर, सराल दठाल ठोडा दल और सरी देवठी थुंदली ठोडा दल थुंदल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ठोडा दल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ठोडा कमेटी 51 हजार रुपये इनाम देगी। उपविजेता को 31 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। शुभारंभ पर मुख्य अतिथि का ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक जोन चौपाल के प्रधान नरवीर दिलाईक की उपस्थिति में और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें