फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगवैली में आग से सैकड़ों सेब के पौधे और हजारों देवदार, कायल के पौधे हुए नष्ट

विज्ञापन
नोग वैली के जंगलों में आग लगने से सेब के बगीचे क्षतिग्रस्त। संवाद
विज्ञापन
करीब एक दर्जन बागवानों के सेब के पौधे चढ़े आग की भेंट
विज्ञापन


हजारों हेक्टेयर भूमि पर आग का तांडव, कई घास की टोलियां भी स्वाह

राजस्व और वन विभाग के कर्मचारी नुकसान का आंकलन में जुटे

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा/रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की नोगवैली में एक सप्ताह से फैली आग से वन परिक्षेत्र की हजारों हेक्टेयर भूमि के साथ ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा भूमि की संपदा भी तबाह हो गई है। वन भूमि पर हजारों की संख्या में देवदार, कायल सहित जंगली पेड़-पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं मलकीयत भूमि पर लोगों के सैकड़ों सेब सहित अन्य गुठलीदार पौधे जलकर राख हो गए हैं। लाखों की संख्या में जीव-जंतुओं के आशियाने भी तबाह हुए होंगे। आग के तांडव से कई घास की टोलियां भी स्वाह हो गई हैं। साल-दर-साल आग से हो रहे नुकसान से पर्यावरण खतरे की जद में है। जानकारी के अनुसार, डंसा पंचायत के डंसा गांव निवासी दुर्गा देव शर्मा, बलि राम, राधे श्याम और विद्या नंद के सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े सेब के पौधे आग की चपेट में आए हैं। नोगीधार में निक्का राम, राम लाल, परमानंद, गोपाल दास, सुंदर, केशव राम और केदार ठाकुर के सैकड़ों सेब और अन्य पौधे आग की भेंट चढ़े हैं। इसके इलावा कलावती, शांता नेगी, गोवर्धन दास शर्मा, कादशू राम, प्रीति चंद, कुलदीप ठाकुर, कंवर सिंह निवासी धार की घास की टोलियां आग की चपेट में आई हैं। शिकारीधार से नीचे मलकीयत भूमि पर आग से कई लोगों के कायल, देवदार सहित जंगली पौधे जल कर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल, राजस्व, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नुकसान का आंकलन करवाने में जुटे हुए हैं।

नोग वैली के जंगलों में आग लगने से सेब के बगीचे क्षतिग्रस्त। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें