फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जंंगल में भड़की आग से गोशाला राख, दर्जनों अनार के पेड़ों को भी नुकसान

विज्ञापन
उप तहसील नित्थर के आनस में जंगल में फैली आग। संवाद
विज्ञापन
आनस और जानस के जंगलों और रिहायशी इलाकों में भड़की आग
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बचाया घर, घास की कई टोलियां भी चढ़ी आग की भेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की देहरा पंचायत के जानस के साथ के जंगल में मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे आग लग गई। पूरा क्षेत्र सूखा होने के कारण आग कुछ ही समय में पूरे क्षेत्र में फैल गई। आग की चपेट में एक गोशाला आ गई, जबकि एक घर को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बचाया। दर्जनों अनार के पौधों को भी क्षति पहुंची है। आग से चील के छोटे और बड़े पेड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आनस के कई लोगों की घास की टोलियां जलकर राख हो गई हैं। किसी अज्ञान व्यक्ति के आग लगाए जाने का अंदेशा है। दो साल पहले भी इसी इलाके में आनस के बागवानों के अनार के कई पेड़ जलकर राख हो गए थे, जबकि एक बागवान के तो अगले दो सालों में पेड़ फसल भी देने वाले थे। मंगलवार को इस आग से पीपटी में प्रेम चंद के घर को बड़ी मुश्किल से बचाया गया, जबकि गोशाला को जलने से नहीं बचा पाए। गनीमत रही कि गोशाला में कोई पशु नहीं था। आग से जितेंद्र ठाकुर, कपिल ठाकुर, बलबीर सिंह, धर्मपाल सहित अन्य ग्रामीणों के दर्जनों अनार के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है और घास की कई टोलियां जलकर राख हो गईं हैं। उपप्रधान ग्राम पंचायत देहरा यशपाल कटोच मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग रामपुर को फोन किया, जिससे आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीण धर्मपाल, कश्मीरी लाल, श्याम पाल, अजय, अजीत और विद्या सागर ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है। इस बीट के वन रक्षक तेज वीर सिंह, जबकि रेंज ऑफिसर वन सर्कल नित्थर सोहन लाल नेगी स्वयं मौके पर मौजूद थे। रेंज ऑफिसर वन सर्कल नित्थर सोहन लाल नेगी ने कहा कि बार बार जंगलों में आग न लगाने की अपील की जा रही है, लेकिन लोग फिर भी नहीं समझ रहे हैं। जबकि आज कल वैसे भी बारिश नहीं हो रही है, सूखा पड़ा हुआ है।

उप तहसील नित्थर के आनस में जंगल में फैली आग। संवाद

उप तहसील नित्थर के आनस में जंगल में फैली आग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें