मस्तोट गांव में आग की लपटों से घिरा मकान। संवाद
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील की कलोटी पंचायत के मस्तोट गांव में वीरवार देर रात 10 : 30 बजे एक लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। आग से मकान राख हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह आग मस्तोट कलम सिंह के लकड़ी के मकान में अचानक लगी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार अभी सोया नहीं था। अचानक आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपने घेरे में ले लिया। इस दौरान मुस्तैदी से परिवार के सदस्यों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पर ग्रामीण भी इकट्ठा होकर राहत कार्यों में जुट गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। आग से मकान को नहीं बचाय जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।