फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिकारी धार में आग से वन संपदा और घासनियां तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
आग पर काबू पाने के ग्रामीण कर रहे भरसक प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। नोग वैली के शिकारीधार में बीते दो दिन से भड़की भीषण आग से लोगों की सैकड़ों हैक्टेयर भूमि में घासनियां तबाह हो चुकी हैं। शिकारी काली माता का मंदिर आग की चपेट में आने से अभी बचा हुआ है। लगातार फैल रही आग को बुझाने का ग्रामीण भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तेज हवा के कारण काबू पाना मुश्किल हो रहा है। अब तक हजारों हेक्टेयर वन भूमि में कायल, देवदार, रुबीनिया जैसे पेड़ आग की भेंट चढ़ चुके हैं। शनिवार को आग बुझाने में महिला मंडल जगूनी की महिलाओं के साथ युवाओं ने भी मोर्चा संभाला। इस मुहिम में रोशनी देवी, चंद्र देवी, पुष्पा नेगी, सपना नेगी, गोकल राम, सूरज, रघुवीर, शीशी राम, जयदेव, सैन राम, शिशु पाल सहित अन्य ग्रामीणों ने साथ दिया। आग से जीव-जंतुओं और पक्षियों के आशियाने तबाह हो चुके हैं।
वहीं, वन परिक्षेत्र अधिकारी आयुष का कहना है कि विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें