फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जंगल की आग से बढ़ा तापमान, सेब की चिलिंग ऑवर्स पर असर

विज्ञापन
सोईधार के जंगल में लगी भयानक आग। संवाद
विज्ञापन
नहीं थम रहा जंगलों में आग लगने का सिलसिला, जंगल में आग लगने से क्षेत्र में हुआ धुआं-धुआं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। जंगलों में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दलाश पंचायत के सोईधार, गोहाण और जाजर सहित अन्य गांवों के जंगलों में पिछले दो दिन से आग लगी हुई है, जिससे जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। दलाश सहित रामपुर के समूचे क्षेत्र में धुआं-धुआं हो गया हैं। दो दिन में आग से जंगलों में वन विभाग की करोड़ों की वन संपदा राख हो चुकी है। सोईधार, गोहाण और जाजर गांवों के जंगलों में लगी आग को बुझाने में वन विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। जंगलों में लगी आग से दलाश क्षेत्र में धुआं-धुआं ही फैला हुआ है, जिससे क्षेत्र का तापमान भी बढ़ गया है। तापमान के बढ़ जाने से सेब के चिलिंग ऑवर्स पर भी प्रभाव पड़ रहा है। पिछले दो दिन से लगी आग से क्षेत्र में तापमान बढ़ गया है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान सेब की फसल को हो रहा है, क्योंकि रात के समय जो तापमान कम रहता है। उससे सेब के चिलिंग ऑवर्स पूरे होने में मदद मिलती है। पिछले दो दिन से जंगलों में लगी आग से जंगल पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। लोगों की घास की टोलियां भी आग की भेंट चढ़ रही हैं। दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, उप प्रधान सोहनी राम राठी और ध्यान वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जाए। आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि करोड़ों की वन संपदा को नष्ट होने से बचाया जा सके। डीएफओ लूहरी चमन कपूर कहा कि वन विभाग के कर्मचारी फील्ड में आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें