फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: घोरला गांव के साथ जंगल में भड़की आग, सेब के कई पेड़ जले

विज्ञापन
नित्थर के घोरला गांव के समीप आग की चपेट में आए सेब के पेड़। संवाद
विज्ञापन
वन संपदा को भी पहुंचा नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की पलेही पंचायत के घरोला गांव के साथ अचानक जंगल में आग भड़क गई। बुधवार को दोपहर दोपहर 1:00 बजे आग लगी। इस घटना से जहां बेशकीमती वन संपदा तबाह हुई, वहीं सेब के कई पेड़ भी जल गए। आग से कई लोगों की घास की टोलियां भी जलकर राख हो गईं। अचानक लगी आग ने जंगल के पेड़ और वनस्पति को तो नष्ट किया, वहीं बागवानों के सेब के पेड़ भी जला दिए। आग लगाने वाले का पता नहीं चल पाया है। घरोला गांव के स्थानीय निवासी सिकंदर ठाकुर ने कहा कि आग बड़ी तेजी से सेब के बगीचे तक पहुंची, जिसमें घास की टोलियां के अलावा सेब के छोटे और बड़े पेड़ भी जलकर नष्ट हुए हैं। आग रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही थी। ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नित्थर के घोरला गांव के समीप आग की चपेट में आए सेब के पेड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें