फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड के देवढांक जंगल में भड़की आग, वन संपदा को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के देवढांक क्षेत्र के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को खतरा पैदा हो गया। आग की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कर्मचारियों की तत्परता से आग को आसपास के जंगलों में फैलने से रोकने में मदद मिली। जानकारी के अनुसार देवढांक के जंगलों में अचानक आग भड़क उठी। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी देर तक प्रयास करने के बाद टीम ने आग को नियंत्रित कर लिया। जंगलों में आग लगने से हरे-भरे पेड़-पौधों और बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग ने लोगों से जंगलों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से बीड़ी, सिगरेट या अन्य ज्वलनशील सामग्री जंगलों में न फेंकने और आग लगने की घटना दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचित करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें