फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर के जंगल में लगी आग, चीड़ के पेड़ और वन्य जीव आए चपेट में

विज्ञापन
नित्थर के जीरो पॉइंट पर जंगल में फैली आग से वन संपदा को पहुंचा नुकसान। संवाद
विज्ञापन
लोगों ने सत्संग भवन को चपेट में आने से बचाया
विज्ञापन

वनों में आग लगाने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के देहरा पंचायत में नित्थर-लूहरी सड़क पर जीरो प्वाइंट के पास सोमवार को आग भड़क गई। किसी शरारती तत्व की ओर से जंगल में आग लगाने की आशंका है। जंगल में सोमवार से भड़की यह आग मंगलवार को भी सुलगती रही। जंगल की इस आग की चपेट में सैकड़ों चीड़ के कई पेड़ आ गए, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन्य जीवों को भी क्षति पहुंची है। मंगलवार दोपहर बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। इस आग से सत्संग भवन को भी खतरा पैदा हो गया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने भवन को आग से बचाया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि वनों में आग लगाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, वन विभाग नित्थर के रेंज ऑफिसर सोहन लाल नेगी ने कहा कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया है कि वनों को आग से बचाने के लिए अपना सहयोग दें। यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाते हुए पाया जाता है, तो तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि उस पर नियमों के तहत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें