फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा काॅलेज में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

विज्ञापन
नेरवा काॅलेज में आयोजित वि​त्तीय साक्षता ​शिविर में भाग लेने वाले छात्र एवं ​शिक्षक। स्रोत: कॉल
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में एक अकादमिक सत्र का आयोजन किया गया। वाणिज्य विभाग एवं एनएसएस इकाई नेरवा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को वित्तीय योजना, बचत, निवेश और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज के समय में वित्तीय साक्षरता प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपने भविष्य को सुरक्षित एवं योजनाबद्ध बना सकें। उन्होंने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के लिए वाणिज्य विभाग एवं एनएसएस इकाई की सराहना की। इस अवसर पर यूको बैंक शाखा नेरवा के वरिष्ठ प्रबंधक हर्ष वर्धन और प्रबंधक हितेश वर्मा ने बतौर रिसोर्स पर्सन सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उप प्राचार्य प्रो. बलबीर सागर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजीव जस्टा, प्रो. दलीप शर्मा, प्रो. आराधना नेगी, प्रो. दिनेश शर्मा, डॉ. रोहित रहल और प्रो. वीरेंदर ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें