हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति खडाहण शाखा ग्रामीणों को वितीय जागरूकता शिविर के दौरान ग्
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक खडाहण शाखा ने वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान खडाहण बाजार के सभी व्यापारियों और ग्रामीणों ने वित्तीय साक्षरता शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस शिविर में शाखा के प्रबंधक अंकित वर्मा, वरिष्ठ सहायक देवेंद्र मेहता और वरिष्ठ लिपिक सुरेश मेहता ने बैंक की योजनाएं बताई। इसके अलावा ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग के बारे में जानकारी दी।