फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत चिड़गांव में अंतिम मतदाता सूचियां जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

नगर पंचायत चिड़गांव के वार्ड नंबर-एक से सात तक की अंतिम मतदाता सूचियां जारी कर दी गई हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन करवाने के लिए लोग 28 मार्च तक दावे और आपत्तियां दे सकते हैं। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि निपटान की अंतिम तिथि दो अप्रैल निर्धारित है। इसके बाद यदि कोई व्यक्ति संशोधन प्राधिकारी के निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह 10 अप्रैल तक अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दाखिल कर सकता है। अपीलों का निपटान 17 अप्रैल तक किया जाएगा। इसके बाद निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 20 अप्रैल तक या उससे पहले कर दिया जाएगा। दावे और आपत्तियां संशोधन प्राधिकारी सह तहसीलदार चिड़गांव के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें