फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न

विज्ञापन
नारकंडा में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए आयोजित हुआ अंतिम चरण का पूर्वाभ्यास। संवाद
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। विकास खंड नारकंडा के तहत आने वाली 31 पंचायतों में प्रस्तावित पंचायत चुनावों के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। बुधवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का दूसरा और अंतिम पूर्वाभ्यास पंचायत समिति भवन नारकंडा में संपन्न हुआ। पूर्वाभ्यास की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अरविंद गुलेरिया ने की। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, मतदाता सुविधा, सुरक्षा प्रबंध और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगा, जो 8 और 11 मई को भी निर्धारित समयानुसार जारी रहेगी। नामांकन दाखिल करने का समय प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। नारकंडा विकास खंड में इस बार कुल 37,857 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावों के सफल संचालन को लेकर 171 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें