फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में बीपीएल परिवारों के चयन का अंतिम चरण शुरू, 20 सितंबर तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
विकास खंड ठियोग में बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया का अंतिम चरण शुरू हो गया है। पात्र परिवार 20 सितंबर तक आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह उन परिवारों के लिए अवसर है जो पिछले आठ चरणों में पात्र होने के बावजूद आवश्यक दस्तावेज समय पर प्राप्त नहीं कर पाए थे। खंड विकास अधिकारी ठियोग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, अंतिम चरण में चयन के लिए वही मानदंड लागू होंगे जो आठवें चरण में निर्धारित किए गए थे। आय प्रमाण-पत्र 31 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2026 तक की अवधि के लिए मान्य होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सर्वेक्षण में शामिल होना अपने आप में अंतिम सूची में शामिल होने का अधिकार नहीं देता। अंतिम सूची राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों और समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर तैयार की जाएगी। अंतिम चरण में प्राप्त सभी आवेदनों और परिवारों का ग्राम, खंड और जिला स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन, अनुमोदन और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए 19 मार्च 2025 को जारी निर्देश प्रभावी रहेंगे। आवेदन प्राप्त करने, सत्यापन और अनुशंसा की पूरी प्रक्रिया 20 सितंबर तक पूरी की जानी है। पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि चयनित परिवारों की प्रकाशित सूची 21 सितंबर तक संबंधित कार्यालय को उपलब्ध करवाएं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी पात्र परिवारों को इस अंतिम अवसर का लाभ मिले। प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया है। अंतिम चरण में चयनित परिवारों की प्रविष्टि संबंधित पंचायत सचिव की ओर से एमएमएपी पोर्टल पर ई-केवाईसी सहित दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। खंड विकास अधिकारी ने सभी पंचायत सचिवों से निर्धारित मानदंडों और समय-सीमा के अनुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अंतिम सूची 25 सितंबर तक प्रकाशित की जाएगी। यह प्रक्रिया बीपीएल परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें