फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों और शिक्षकों को आपदा प्रबंधन पर दिखाई फिल्म

विज्ञापन
आनी महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन बारे किया जागरूक : स्रोत : प्रबंधन
विज्ञापन
आनी कॉलेज में आपदा प्रबंधन समिति ने जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर में आपदा प्रबंधन समिति ने जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। आपदा प्रबंधन पर एक लघु फिल्म दिखाई गई। इसमें प्राकृतिक आपदाओं और उनसे बचाव के उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समिति के संयोजक प्रो. विनोद कुमार ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुकता और तत्परता को समय की आवश्यकता बताते हुए छात्रों से सतर्क रहने की अपील की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने कहा कि आपदाएं न तो पूर्व सूचना देती हैं और न ही किसी भेदभाव के साथ आती हैं। ऐसे में हर व्यक्ति का यह नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह आपदा प्रबंधन के प्रति पूरी तरह से सजग, सतर्क और तैयार रहे। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए आपदा प्रबंधन समिति को बधाई दी। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे इस जागरुकता को अपने जीवन में आत्मसात करें और इस विषय की गंभीरता को समझते हुए एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आपदा प्रबंधन के प्रति सजग बनें। कार्यक्रम का समापन छात्रों की ओर से आपदा प्रबंधन से जुड़े सवाल-जवाब सत्र के साथ हुआ, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें