फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रगतिनगर आईटीआई में पांचवां दीक्षांत समारोह, प्रशिक्षु किए सम्मानित

विज्ञापन
प्रगतिनगर आईटीआई में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्र​शिक्षुओं को सम्मानित करते अति​थि। संवाद 
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगतिनगर के आईटीआई परिसर में पांचवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संस्थान के पॉलीटेक्निक विंग के प्रधानाचार्य अनिल रेवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि गुम्मा पंचायत की प्रधान डॉ. विद्या चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं की उपलब्धियों को सम्मानित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि अनिल रेवाल ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपने तकनीकी ज्ञान और हुनर का उपयोग राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास में करें। समारोह में संस्थान के सभी अनुदेशक और विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में संस्थान के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार ठाकुर ने प्रशिक्षुओं को सफल व्यावसायिक जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समारोह का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें