सीमा कॉलेज में छात्रावास की छात्राओं को दी कानून और शिकायत तंत्र की दी जानकारी। स्रोत: कॉलेज प्
रोहड़ू।
राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा की आंतरिक शिकायत समिति ने छात्रावास की छात्राओं के लिए जागरूकता एवं संवाद सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को लैंगिक समानता, सुरक्षा, गरिमा और यौन उत्पीड़न की रोकथाम से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। कॉलेज के प्राचार्य पीपी चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र में आईसीसी की अध्यक्ष रवि किरण शर्मा, अधिवक्ता निधि रेटका सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम-2013 के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आंतरिक शिकायत समिति शिकायतों के निष्पक्ष, गोपनीय और समयबद्ध निस्तारण के साथ सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करती है। छात्राओं को भारत सरकार के शी-बॉक्स ऑनलाइन पोर्टल की भी जानकारी दी गई। इसके माध्यम से यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं। बैठक में समिति की वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। आगामी सत्र के लिए गतिविधि कैलेंडर भी तैयार किया गया। महाविद्यालय में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के साथ खुला संवाद भी आयोजित किया गया।