फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तीन साल से फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

रोहड़ू थाना में वर्ष 2023 में दर्ज एनडीपीएस मामले में लंबे समय से फरार चल रही महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के अदालत में पेश नहीं होने पर एसीजेएम न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस के अनुसार, 5 फरवरी 2023 को रोहड़ू के समाला में गश्त के दौरान पुलिस ने सवरनू, निवासी रोहड़ू के पास से चरस बरामद की थी। इस संबंध में रोहड़ू थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग संख्या 19/2023 दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी को कई बार समन जारी किए गए, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया। पुलिस की महिला कर्मी ने 20 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें