रोहड़ू। पुलिस थाना जुब्बल में बाप की ओर से13 वर्षीय बेटी के शारीरिक शोषण और दुराचार का मामला दर्ज हुआ है है। बच्ची नेपाली मूल की है, बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची ने अपने साथ हो रहे शारीरिक शोषण बात पहले अपने शिक्षक को बताई थी। जुब्बल में 13 वर्षीय नेपाली मूल की बच्ची ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि उसके 52 वर्षीय पिता की ओर से वर्ष 2020 से उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा है। आरोपी ने 4 सितंबर 2022 को भी उसके साथ दुराचार किया है। बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि बच्ची के बयान के आधार पर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।