फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लंबित मांगों को लेकर 10 जुलाई को नित्थर में गरजेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में प्रभावितों ने तैयार की आगामी रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी ने गांव आनस, ध्नाह और धार में बैठक की। बैठक में लंबित मांगों को पूरा न करने पर रोष जताया गया। बैठक में परियोजना प्रभावित किसानों के मुद्दों पर चर्चा की गई और 10 जुलाई को नित्थर में होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की गई। किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद और उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर ने कहा कि परियोजना के निर्माण से किसानों की फसल और दरारों से मकानों को नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा अभी तक देहरा और निथर पंचायत के प्रभावित किसानों को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि नित्थर पंचायत में दरारों का सर्वे होने के बावजूद भी मुआवजा नहीं दिया गया है। परियोजना में जिन परिवारों की जमीन लगी है, उनको भी अभी तक एक मुश्त राशि नहीं दी गई है और न ही रोजगार दिया गया है। इससे लोगों में भारी रोष है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जहां पर सर्वे किया गया है, उसका मुआवजा तुरंत दिया जाए। इस मौके पर गोपी चंद, निहाल चंद, उमा देवी, मेहरू देवी, कागदु देवी, आमी चंद, रंजीत, रीना, प्रकाश चंद, पवन, कमला गोस्वामी, सुषमा, पिंका शर्मा, हिमा नंद, संदीप, बलदेव और प्रियंका सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें