फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मिल्कफेड अध्यक्ष के बयान पर बिफरी किसान सभा और दुग्ध उत्पादक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
23 अप्रैल को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर की ओर से आनी में दिए बयान का किसान सभा और दुग्ध उत्पादक संघ ने कड़ा विरोध जताया है। मंगलवार को मिल्कफेड अध्यक्ष ने आनी में कहा कि आने वाले समय में एक किसान से 20 लीटर से ज्यादा दूध नहीं लिया जाएगा। किसान सभा और संघ ने इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि फैसले को वापस नहीं लिया, तो 23 अप्रैल को दत्तनगर में पशु पालकों की मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। किसान सभा राज्य सचिव देवकी नंद, हिमाचल दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान, सह संयोजक रणजीत ठाकुर ने चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि यह बयान पूरी तरह से किसान और गरीब के विरोध में हैं। एक ओर प्रदेश सरकार दूध उत्पादन को बढ़ावा देकर ग्रामीण किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने की बात करती है और दूसरी ओर इस तरह की बयानबाजी से यह साबित होता है कि यह पूरी तरह से ही दूध उत्पादकों को उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने के पक्ष में भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें