फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बारिश से किसानों-बागवानों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)।
विज्ञापन

क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण किसान-बागवान चिंतित थे। ताजा बारिश किसानों-बागवानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे सेब समेत अन्य फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार होगा। बारिश से सेब और नाशपाती जैसे फलों को पर्याप्त नमी मिली है। इससे सेब के आकार में बढ़ोतरी होगी। सेब क्षेत्र की प्रमुख नकदी फसल है। बारिश से किसानों और बागवानों के चेहरों पर रौनक लौटी है। बारिश आने के बाद किसानों ने खेतों का रुख कर लिया है और अपने खेतों में राजमा, कोलथ और तिल की बुआई शुरू कर ली है। सुभाष, विनोद, देवराज, सुरजीत और मोहन लाल सहित अन्य बागवानों ने कहा कि बारिश से सेब की फसल को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें