फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यशस्वी मिस्टर और प्रांजल चौहान को मिस फेयरवेल चुना

विज्ञापन
हिमालयन पब्लिक स्कूल राेहड़ू में मिस्टर व मिस फेयरवेल को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
हिमालयन पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमालयन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू के दसवीं कक्षा के छात्रों ने वरिष्ठों छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस व मिस्टर फेयरवैल स्पर्धा रहा। मिस्टर व मिस फेयरवेल स्पर्धा तीन चरणों में आयोजित की गई। स्पर्धा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के आधार पर यशस्वी भाऊटा को मिस्टर फेयरवेल और प्रांजल चौहान को मिस फेयरवेल चुना गया। स्कूल की प्रधानाचार्य रंजू शर्मा और चेयरमैन दिनेश शर्मा ने मिस्टर और मिस फेयरवेल को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के एडमिन नगेंद्र लूटा, जगदेव चौहान, पवन सूर्यांन, दिनेश शर्मा, बलवंत शर्मा, स्वीटी शर्मा, बंदन शर्मा, सुरुचि शर्मा, आरती चोपड़ा, पृथ्वीराज नेगी, पूजा, कुमारी पूजा, मधु दत्ता,पूर्णिमा, श्रुति शर्मा, रेशमा गोगुलवान, आंचल शर्मा, अजय शर्मा, अनुष्का शुक्ला, वनिता चौहान, रविकांता , अंकिता शर्मा , पूजा कल्याण और नितिका राठौर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें