जांगला संस्कृत महाविद्यालय में विदाई समारोह का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल आदर्श संस्कृत महाविद्यालय जांगला में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन शास्त्री द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए किया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. स्नेहलता शर्मा ने की। समारोह में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। समारोह में मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही। इसमें विद्यार्थी नितिन भूषण को मिस्टर फेयरवेल और सृजन शर्मा को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। आस्था को मिस ब्यूटीफुल, यश शर्मा को मिस्टर हैंडसम, समृद्धि को मिस पर्सनालिटी और रितिक को मिस्टर पर्सनैलिटी चुना गया। मिस इवनिंग अक्षिता और मिस्टर इवनिंग का खिताब जतिन को मिला। प्रतियोगिता में डॉ. हरिदत्त ग्वाडी, नीलम शर्मा और डॉ. लोकेश्वर शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस मौके पर वरिष्ठ आचार्य डॉ. हरिदत्त ग्वाडी, नीलम शर्मा, डॉ. धनेश पाण्डेय, आचार्य अनीता भार्गव, डॉ. दिनेश मिश्रा, डॉ. लोकेश्वर शर्मा, रवि सिंह, श्रीकांत शर्मा, वीना शर्मा और सुषमा शर्मा उपस्थित रहे।