डीएवी स्कूल कोटखाई में विदाई समारोह के दौरान चुने गए मिस औ मिस्टर डीएवी प्रधानाचार्य के साथ। सं
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल कोटखाई में विदाई समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल कोटखाई में बुधवार को कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा समेत समस्त अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विभिन्न प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित वीरेंद्र शर्मा और चित्रा ठाकुर ने किया। समारोह में स्वस्तिका चंदेल को मिस डीएवी और रिशव चौहान को मिस्टर डीएवी का खिताब दिया गया। इसके अलावा मिस परफेक्ट गुनगुन चौहान, मिस्टर परफेक्ट वर्दान बडाइक, मिस गॉर्जियस कशिश गोखटा और मिस्टर हैंडसम का खिताब दिव्यांश शर्मा को दिया गया। प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के अनुशासन, परिश्रम और शालीन व्यवहार की सराहना की। उन्होंने समस्त अध्यापकों की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दीं।