फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: थरोच के कांवल मैदान में मेला आज से

विज्ञापन
थरोच के कांवल मैदान में मेले के लिए लगाए जा रहे झूले
विज्ञापन
परगना पराली व नागपुर के लोग 18 साल बाद कर रहे आयोजन
विज्ञापन

चौपाल/नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा तहसील के थरोच पंचायत के कांवल मैदान में वीरवार से दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हो रहा है। थरोच क्षेत्र के परगना पराली व नागपुर के लोगों की ओर से 18 साल के बाद 12 व 13 जून तक विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के दौरान चौपाल क्षेत्र के दो खुंदों पजाईक व जथरेऊ (नेवली) को आमंत्रित किया गया है। यह मेला राणा थरोच की ओर से महासू देवता के सानिध्य में शिरगुल मंदिर के कांवल मैदान में क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन के लिए आयोजित किया जा रहा है। मेले का मुख्य आकर्षण दो दलों के बीच ठोडा का खेल और लोक नृत्य रहेगा। इस मेले में करीब 15 से 18 हजार के करीब लोगों के आने की संभावना है। मेले के दौरान स्थानीय लोगों के लिए मेला मैदान के साथ वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस मेले में आस-पास के गांवों और दूरदराज से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बच्चों के लिए झूले और खिलौने और मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। मेले में चाट, गोलगप्पे, कुल्फी और अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल भी लगेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें