फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठारू में धूमधाम से मनाया मेला, दिन भर चला नाटी का दौर

विज्ञापन
ननखड़ी तहसील के ठारू में सजा एक दिवसीय मेला। संवाद
विज्ञापन
देवता साहिब पल्थान शोली और देलठ से हजारों लोगों ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की करांगला पंचायत के ठारू में बुधवार को दिनभर नाटियों का दौर चला। ऐतिहासिक एवं पारंपरिक मेले में वाद्ययंत्रों की धुनों पर ग्रामीण झूमे। हजारों लोगों ने दो भाई देवता साहिब पल्थान शोली और देवता साहिब पल्थान देलठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। ठारू में बुधवार को आयोजित मेले में दूर-दूर से हजारों लोग पहुंचे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर खूब झूमे। मेले में दो भाईयों का भव्य मिलन आकर्षण का केंद्र रहा। क्षेत्र के ग्रामीणों में देवता साहिब से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में दोनों भाईयों का मिलन एक वर्ष बाद होता है और मेले में दोनों भाई अपनी बहन को याद करते हैं। इसी उपलक्ष्य पर मेले का आयोजन भी किया जाता है। मेले में देवलू संग ग्रामीण दिनभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर खूब नाचे।कारदार देवता पल्थान देलठ बृज लाल ने कहा कि ऐतिहासिक एवं पारंपरिक मेला धूमधाम से मनाया गया। वर्षों से यह मेला आयोजित किया जा रहा है, जो आधुनिकता के दौर में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रकाश चंद, संतोष कुमार, राजेश कुमार, राजेश शर्मा, काकू राम, विनोद कुमार, यशपाल, हरबंस, रामदयाल और रामलाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें