रोहड़ू बाजार में शिकड़ू देवता की शोभायात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम।
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। नगर में शिकड़ू देवता की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। मेले के अंतिम दिन 23 अप्रैल को नगर का दौरा करने के बाद देवता अपने मंदिर में विराजमान होंगे। शोभायात्रा में होमगार्ड के बैंड और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर स्थानीय लोग जमकर झूमे। देवता का दौरा मेले से दो दिन पूर्व ही शुरू हो जाता है। देवता 18 अप्रैल को थमटाड़ी मेले में गए। थमटाड़ी से 19 अप्रैल को देवता की यात्रा दशालनी तक निकाली गई। दशालनी में विश्राम करने के बाद 21 अप्रैल को दशालनी से गंगटोली के लिए यात्रा निकली। 22 अप्रैल को देवता शिकड़ू की शोभायात्रा गंगटोली से रोहड़ू बाजार होते हुए मंदिर प्रांगण तक निकाली गई। 23 अप्रैल को नगर का दौरा करने के बाद देवता मंदिर में प्रवेश करेंगे। इस मौके पर एसडीएम रोहडू़ सुरेंद्र ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन चौहान, तहसीलदार वरुण गुलाटी, देवता के मोतमीन रोशन लाल भ्रांटा भी उपस्थित रहे।